जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म; आंधी और बरसात से तापमान में गिरावट, इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

13 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान में भीषण गर्मी के दौर में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है। राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, और आगामी दिनों में इसमें और वृद्धि की संभावना है। IMD के अनुसार, अगले दो हफ्तों तक कोई नया विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा, जिससे भीषण गर्मी का दौर जारी रह सकता है।

Image

राजस्थान में आज के मौसम की अपडेट

Photo : Times Now Digital

13 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): पश्चिमी विक्षोभ के असर के समाप्त होने के साथ ही पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा, जिससे तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी भी तेज हो गई। 11 दिन बाद, 13 मई को जयपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि इससे पहले 1 मई को 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। विक्षोभ सक्रिय होने पर आंधी और बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखी गई, जिससे 2 से 11 मई तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

अजमेर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप थी, जिससे गर्मी का असर बना रहा। दोपहर में गर्मी चरम पर रही, लेकिन शाम होते-होते अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार, मई के अगले दो हफ्तों में कोई नया प्रणाली सक्रिय होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

हल्‍की बरसात की संभावना

राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वर्तमान में बीकानेर में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 13 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, साथ ही तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 14 मई से जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और कुछ स्थानों पर हीटवेव का नया दौर शुरू होने की आशंका है।

पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन

13 मई को पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसमें मेघगर्जन भी शामिल हो सकता है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

येलो अलर्ट जारी

राजस्थान के जयपुर, सीकर, अलवर और दौसा जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, जयपुर, झुंझुनू और सीकर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम की इन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतना आवश्यक है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article