Assembly Elections 2023: राजस्थान में किस जाति का है कितना दबदबा, समझिए यहां का जातीय समीकरण

भारत के अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी जातीय समीकरण चुनावों में पार्टियों की जीत और हार में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। राजस्थान में किस जाति का कितना दबदबा है आज हम इसी बात को जानेंगे।

Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव आने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं, जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां अपनी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। भारत के अधिकतर राज्यों की तरह राजस्थान में भी जातियों का गणित बहुत मायने रखता है। किसी पार्टी को जीत का स्वाद चखाने या हार का मुंह दिखाने में जातियों का बहुत योगदान होता है। राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने का राजनीतिक इतिहास रहा है। जिसमें जातियों की भागीदारी साफतौर पर देखने को मिली है। इस बार ये जातियां किस पार्टी पर महरबान होंगी, ये जानने के लिए हमें सबसे पहले ये समझना होगा कि राजस्थान का जातीय गणित कैसा है?

Rajasthan Election

राजस्थान का चुनावी समीकरण

राजस्थान की आबादी

राजस्थान की आबादी में हिंदू का आंकड़ा 89 फीसदी है, जिनमें 18 फीसदी एससी, 13 फीसदी एसटी, 12 फीसदी जाट, 9 फीसदी गुर्जर, 9 फीसदी राजपूत, 7 फीसदी ब्राह्मण और 7 फीसदी मीणा जाति के लोग हैं। वहीं मुस्लिमों का आंकड़ा 9 फीसदी है और बाकी के 2 फीसदी लोग अन्य धर्मों के हैं। इस लिहाज से राजस्थान की सत्ता हासिल करने के लिए ओबीसी वोटर बहुत जरूरी हैं। जिन्हें साधने का प्रयास सभी पार्टियां करती हैं।

End of Feed