जयपुर के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा.. मेरा गलत वीडियो बनाकर किया प्रताड़ित

जयपुर ग्रामीण के अमरसर के रहने वाले एक फौजी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात था। पुलिस के अनुसार मृतक का लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने एक लड़की और उसके दोस्त पर उसे टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।

राजस्थान के जयपुर के रहने वाले सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फौजी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सुसाइड से पहले जवान ने सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने एक युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने और 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। शाहपुरा के अमरसर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

suicide

फौजी ने की आत्महत्या

जम्मू-कश्मीर में तैनात था जवान

सुसाइड करने वाले जवान का नाम कृष्ण यादव था। वह जयपुर ग्रामीण के अमरसर का रहने वाला था और जम्मू-कश्मी में उसकी पोस्टिंग थी। पुलिस ने बताया कि मृतक का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने एक लड़की और उसके दोस्त पर खुद के साथ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुंछ जिले की पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है। मंगलवार शाम को जवान का शव उसके पैतृक गांव अमरसर आया। जहां जवान के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

End of Feed