जयपुर

राजस्थान में फर्जी RAS अधिकारी बनकर घूम रहा था युवक, पुलिस से उलझते ही खुल गई पोल

जैसलमेर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारी बताया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक एक पुलिसकर्मी से उलझ गया था, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि वह खुद को आरएएस अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

जैसलमेर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारी बता रहा था। पुलिस ने उसे संदेह होने पर उस समय पकड़ लिया जब वह एक पुलिसकर्मी से उलझ रहा था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार युवक हरजीत सिंह सोमवार रात को सोनार किले के पास ‘मल्टी कलर लाइट’ लगी कार में था। उन्होंने बताया कि युवक खुद को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारी बताकर पुलिसकर्मी से उलझ रहा था।

युवक की ऐसे खुली पोल

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को जब पहचानपत्र दिखाने के लिए कहा तब उसने आरएएस का एक फर्जी पहचानपत्र दिखाया। उन्होंने बताया कि शक होने पर युवक को गाड़ी समेत कोतवाली थाने लाकर पड़ताल की गई।

गाड़ी पर लालबत्ती

चौधरी ने बताया कि युवक के पास से सभी कागज फर्जी पाए गए। उन्होंने बताया कि युवक के पास राजस्थान सरकार की मोटर गैराज विभाग की लाल पट्टी लगी कार भी मिली है, जिस पर उसने ‘मल्टी कलर लाइट’ (लालबत्ती) लगा रखी थी, जो केवल सरकारी अधिकारी या पुलिस, इमरजेंसी सेवा वाले ही लगा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ने स्वीकार किया है कि उसने फर्जी पहचानपत्र बनाया है और कार पर लगी ‘मल्टी कलर लाइट’ भी फर्जी फर्जी है। उन्होंने कहा कि युवक से आगे पूछताछ की जा रही है।

भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article