अकबर को नहीं पढ़ाया जाएगा 'महान'-राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का ऐलान

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को राजस्थान की भामा शाह परंपरा की तारीफ की। उन्होंने बताया कि राजस्थान बलिदान, तपस्या, शौर्य और वीरता की धरती है। उन्होंने बताया कि जब महाराणा प्रताप को जंगलों में रहना पड़ा था, तब भामा शाह ने अपनी पूरी संपत्ति दान कर दी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भ्रामक जानकारियां किताबों से हटाई जाएंगी- शिक्षा मंत्री
  • मुगल सम्राट की 'महान व्यक्तित्व' के रूप में प्रशंसा करने की अनुमति नही- शिक्षा मंत्री
  • किताबों में मौजूद दावों की, की जाएगी समीक्षा- शिक्षा मंत्री

राजस्थान में एक बार फिर से अकबर बनाम महाराणा प्रताप की कहानी शुरू होती दिख रहा है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की कि मुगल सम्राट अकबर को अब स्कूलों में महान व्यक्ति के रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा। उन्होंने अकबर की आलोचना करते हुए कहा कि उसने सालों तक देश को लूटा और यह भी कहा कि अब भविष्य में किसी को भी मुगल सम्राट की 'महान व्यक्तित्व' के रूप में प्रशंसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

madan dilawar

भामाशाह सम्मान समारोह में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

End of Feed