जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में फिर शुरू हुआ भारी बारिश का सिलसिला, कोटा-चित्तौड़गढ़ समेत इन जिलों में बरसेंगे झमाझम मेघ

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है। यहां कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 22 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Image

राजस्थान में झमाझम बारिश का अलर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के मानसून मेहरबान
  • 22 जिलों में बारिश की संभावना
  • 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून जून महीने से ही मेहरबान नजर आ रहा है। जून, जुलाई और अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश होने के बाद अब सितंबर में भी अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अगस्त के अंत और सितंबर महीने की शुरुआत राज्य में बारिश के साथ हुई। रविवार रात कई जिलों में तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 22 जिलों में बारिश की संभावना जताई, जिसमें से 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल, किन जिलों में होगी बारिश, कहां जारी किया गया येलो अलर्ट -

राजस्थान के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के 6 जिले कोटा, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश से मौसम सुहावना हो जाएगा और तापमान में भी कमी आएगी।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजधानी जयपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमंद और बूंदी में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में इन जिलों में झमाझम बरसे मेघ

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सीकर के नीमकाथाना में सबसे अधिक बारिश 63 मिमी दर्ज की गई। उसके बाद अजमेर के नसीराबाद में 27, बारां के छबड़ा में 25, जयपुर के सांगानेर में 18, उदयपुर के कोटड़ा, जोधपुर के शेरगढ़ में 14 और पाली में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान के इन जिलों में हुई सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अभी तक सबसे अधिक बारिश जयपुर में हुई है। यहां 792 एमएम बारिश दर्ज की गई है। उसके बाद कोटा में 765.7, अलव में 742, भरतपुर में 677.3, अजमेर में 668.5, नागौर में 574, उदयपुर में 519.4, सीकर में 498.1, जोधपुर में 447.6 और बीकानेर में 407.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article