मूसलाधार बारिश से ढहा अजमेर दरगाह की छत का हिस्सा, मची अफरा-तफरी

अजमेर में भारी बारिश के कारण ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की छत का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि इससे किसी को चोट नहीं लगी।

जयपुर : अजमेर स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की छत का एक हिस्सा बुधवार शाम भारी बारिश के चलते गिर गया। हालांकि इससे किसी को चोट नहीं लगी। मगर घटना को लेकर जायरीन में आक्रोश है और सूफी संत की सदियों पुरानी दरगाह के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, छत का एक हिस्सा भारी बारिश के दौरान गिरा। इस दौरान दरगाह में कोई जायरीन नहीं था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

Ajmer Dargah roof collapsed

(फाइल फोटो)

मरम्मत कराने में विफल

हालांकि, इस घटना ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य के मंत्रालय के अधीन आने वाली दरगाह समिति (डीसी) द्वारा दरगाह के रखरखाव में कथित उपेक्षा और सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। जायरीन व स्थानीय धर्मगुरुओं ने समिति पर बार-बार चेतावनी के बावजूद दरगाह का संरचनात्मक ऑडिट या आवश्यक मरम्मत कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। अंजुमन समिति के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने दरगाह समिति द्वारा दरगाह के संचालन की निंदा की।

End of Feed