Jaipur Makar Sankranti: परिंदों की मदद के लिए, घायलों की सुरक्षा के लिए जयपुर प्रशासन ने जारी किए ये नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 12:36 PM IST

jaipur administration: जयपुर में पतंगबाजी को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जयपुर में पतंगबाजी के दौरान घायल होने वाले पक्षियों की मदद के लिए जगह – जगह शिविर लगाए हैं। प्रशासन और निजी संस्थाओं की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इन नंबरों पर संपर्क कर घायल पक्षियों की मदद की जा सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मकर संक्रांति पर घायलों के इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में विशेष व्यवस्था
  • परिंदों को बचाने के लिए जगह-जगह लगाए गए शिविर, हेल्पलाइन नंबर जारी
  • बिजली गुल होने की शिकायत करने के लिए जारी किए गए नंबर

Jaipur News: जयपुर में मकर संक्रांति पर होने वाली पतंगबाजी पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो जाती है। पतंग की डोर में फंसकर परिंदे घायल हो जाते हैं। खतरनाक मांझों में फंसकर राह चलते लोग भी घायल हो जाते हैं। इस बार घायल लोगों के इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में विशेष प्रबंध किए गए हैं। घायल पक्षियों के इलाज के लिए वन विभाग और कई निजी संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए हैं। जयपुर के ये सभी चिकित्सा शिविर तीन दिनों के लिए लगाए गए हैं।

Jaipur News

जयपुर में मकर संक्रांति पर घायल लोगों और परिंदों की मदद के लिए प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बता दें कि वन विभाग की ओर से अशोक विहार में घायल पक्षियों का इलाज किया रहा है। घायल पक्षिय़ों के इलाज के लिए डॉक्टर के नंबर 9829022027 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 9982128692, 8290511518 और 9414378130 जारी कर दिए गए हैं। जयपुर ग्रेटर नगर निगम की ओर से भी पक्षियों के इलाज के लिए हेल्पलाइन नंबर 0141- 2742181 जारी कर दिया गया है।

End of Feed