कोटा में दशहरा मेले में हादसा, रावण दहन से पहले ही टूटकर गिरा पुतला, कोई हताहत नहीं

कोटा में दशहरा मेंले में रावण का पुतला खड़ा करने के दौरान क्रेन की बेल्ट टूटने से पुतले का एक हिस्सा गिर गया। लेकिन उस समय नीचे कोई व्यक्ति नहीं खड़ा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आज दोपहर तक रावण का पुतला खड़ा कर दिया जाएगा। जिसका शाम के समय दहन होगा।

Dussehra fair in Kota: राजस्थान के कोटा के दशहरा मेले में शुक्रवार को देर रात एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब रावण के पुतले को खड़ा करते समय क्रेन की बेल्ट अचानक टूट गई। क्रेन की बेल्ट टूटने की वजह से रावण के पुतले का एक हिस्सा गिरकर पेड़ पर जा गिरा। इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही कि नीचे कोई व्यक्ति खड़ा नहीं था, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Dussehra fair

दशहरा मेला (सांकेतिक फोटो)

क्रेन से खड़ा किया जा रहा था पुतला

दरअसल, रावण के पुतले को खड़ा करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था। कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले पहले ही स्थापित किए जा चुके थे। रावण के पुतले को खड़ा करते समय हल्की बारिश शुरू हो गई और जैसे ही उसकी कमर का हिस्सा क्रेन से लगाया जा रहा था, अचानक बेल्ट टूट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मेला समिति के अध्यक्ष और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

End of Feed