Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 1 सितंबर 2023 LIVE : शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर आई है। राजस्थान सरकार ने एक जिला कलेक्टर सहित सात भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (आईएएस) का तबादला कर दिया। नागौर जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। वहीं, राजस्थान में लगातार सियासी माहौल बना हुआ है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि संविधान की भावना के अनुरूप वंचित वर्गों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना राज्य सरकार का ध्येय है।
- राजस्थान में लगातार सियासी माहौल बना हुआ है। इसी बीच खबर आई है कि बीजेपी की राजस्थान में परिवर्तन यात्राओं से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धार्मिक यात्रा पर जा रही हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने शुक्रवार को राजसमंदर के चारभुजा मंदिर से की।
- शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को ग्रेड थर्ड भर्ती लेवल- 1 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।
- आबूरोड में नवसृजित न्यायालय का शुभारंभ हो गया है। अब आमजन को जल्द सस्ता और सुलभ न्याय मिल सकेगा। आबूरोड के न्यायालय में अलग-अलग अपराधिक क्षेत्राधिकार के मामलों की सुनवाई होगी।
- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सराय छोला थाना इलाके में अदालत में पेशी के बाद धौलपुर वापस लाया जा रहा एक आरोपी हथकड़ी सहित ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।
- राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से बृहस्पतिवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया गया कि राजस्थान सरकार ने एक जिला कलेक्टर सहित सात भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (आईएएस) का तबादला किया है, जबकि तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
- जोधपुर में एक टैंकर ने बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला 8 माह की गर्भवती थी, महिला ने सड़क पर ही नवजात बच्ची को जन्म दे दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं, पति और दो बच्चों की हालत गंभीर है। बता दें महिला जोधपुर से केरू गांव अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी।
- नागौर जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे 58 पर शुभदंड और धोलीगौर के बीच एक नैनो कार की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई।
