जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 4 सितंबर 2023: राजनाथ सिंह, केजरीवाल और भागवत मान करेंगे राजस्थान का दौरा, सीएम अशोक गहलोत ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 01:02 PM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 4 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको राजस्थान की बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

Rajasthan Ki Taaja Khabar

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 4 सितंबर 2023 LIVE : पाली से एक दर्दनाक घटना सामने आया है। राजस्थान में चल रहे सियासी दांव पेंच के बीच आम आदमी पार्टी ( AAP) भी कुद पड़ी है। भाजपा के परिवर्तन यात्रा को राजनाथ आज हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में कल से हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • सीएम अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार के नीयत पर सवाल उठाते हुए 'एक देश एक चुनाव' को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'एक राष्ट्र एक चुनाव पर कमेटी बनने से पहले विपक्ष को साथ लेना चाहिए था'। आगे उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 'भारत सरकार पेट्रोल-डीजल में एक्साइज का पैसा लूट रही है। बदनाम राज्य सरकार होती है'।
  • राजस्थान में चल रहे सियासी दांव पेंच के बीच आम आदमी पार्टी ( AAP) भी कुद पड़ी है। दरअसल राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां को लेकर केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जयपुर के टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान आज गारंटी कार्ड लॉन्च करेंगे।
  • राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा नियुक्त लोकसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षकों की रविवार को बैठक हुई। इस बैठक में चुनाव संबंधी तैयारियों की रणनीति पर चर्चा किया गया।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान के जैसलमेर जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तीसरे चरण को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा 18 दिन में 2,574 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नागौर, अजमेर और जोधपुर संभाग के 51 निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
  • राजस्थान के कोटा जिले में झारखंड की एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसे बेचने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक मामला सामने आया है। जहां एक पूर्व सैनिक ने गांव में एक युवक के मां को लेकर कमेंट कर दिया जिसको बेटा बर्दाश्त न कर सका और दोस्तों के साथ मिलकर पुर्व सैनिक पर गोलियां चला दी। मामला झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना इलाके के मुरादपुर गांव की है।
  • पाली से एक दर्दनाक घटना सामने आया है। रविवार की शाम पाली के सिराणा-रेवड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही बोलोरो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बोलोरो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।
  • राजस्थान में तेज धूप का असर फसलों पर हो रहा है। वहीं, जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर के आस पास वाले इलाकों में हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी हो सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार