जयपुर

राजस्थान में बदला मौसम, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते का Weather

आज का मौसम राजस्थान, 8 October 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार एक नए सिस्टम के एक्टिव होने के चलते आज बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन आज उत्तर भारत के ऊपर एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है। जिसका प्रभाव राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान में नए सिस्टम का प्रभाव 9 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है।

नया पश्चिम विक्षोभ हुआ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। जिसका प्रभाव हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर में देखने को मिलेगा। साथ ही राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सें पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। जिससे हनुमानगढ़, बीकानेर, गंगानगर और चुरू में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के शहरों का तापमान

राजस्थान में सोमवार को कई शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिकतम पारा बीकानेर और सीकर में दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चुरू में 38.1 डिग्री, गंगानगर में 38 डिग्री, जैसलमेर में 37.8 डिग्री, बाड़मेर में 37.4 डिग्री, जालौर में 37. 6 डिग्री, जोधपुर में 37 डिग्री और जयपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो हनुमानगढ़ में 20.6 डिग्री, सीकर में 21 डिग्री, उदयपुर में 21.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 21.9 डिग्री और बारां में 21.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

जयपुर में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। आज यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। जयपुर में 13 अक्टूबर तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article