लखनऊ

यूपी में मौसम की लुका-छिपी जारी, कहीं बारिश मेहरबान तो कहीं तप रहा आसमान, जानें आज कैसा रहेगा Weather

आज का मौसम यूपी, 8 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना नहीं है। लेकिन पूर्वी यूपी में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है।

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश मेहरबान होने से मौसम सुहावना हो रहा है, तो कभी धूप अपने तेवर दिखा रही है। जिससे लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। आज कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है।

आज छिटपुट बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के किसी भी हिस्से में बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 9 अक्टूबर को भी पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। जिसके बाद 13 अक्टूबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

लखनऊ में आज मौसम का हाल

लखनऊ में आज आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि दोपहर के बाद हल्के बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने के आसार हैं। सोमवार को लखनऊ में कुछ जगहों पर बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। पिछले 24 घंटों में यहां 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा।

पिछले 24 घंटों में शहरों के तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में अधिकतम तापमान कानपुर शहर में 34.8 डिग्री, इटावा में 33.4 डिग्री, आगरा ताज में 36 डिग्री, मेरठ में 35.4 डिग्री, लखीमपुर खीरी में 34 डिग्री, बाराबंकी में 31.6 डिग्री, हरदोई में 34 डिग्री, गोरखपुर में 33.7 डिग्री, अलीगढ़ में 34.4 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान झांसी में 23.5 डिग्री, गाजीपुर में 22.5 डिग्री, फुरसतगंज में 24.6 डिग्री, बस्ती में 23.5 डिग्री और फतेहगढ़ में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article