राजस्थान में तेवर दिखा रही ठंड, माउंट आबू में 6 डिग्री तक पहुंचा पारा, अभी और कंपकंपी छुड़ाएगी सर्दी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2024, 09:04 AM IST

आज का मौसम राजस्थान, 7 December 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जगहों पर जोरदार सर्दी पड़ रही है। साथ ही तापमान में भी गिरावट लगातार जारी है। दो दिन बाद पारा और लुढ़क सकता है। शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू मं 6 डिग्री दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि आज राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में कई जगह न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। राजस्थान में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए भी नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में सर्द हवाएं और बढ़ने से तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। साथ ही दिसंबर के तीसरे सप्ताह से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड शुरू होने के आसार हैं।

Winter (1)

राजस्थान में ठंड

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार 7-8 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से 7 और 8 दिसंबर को पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है। जिसके बाद 9 और 10 दिसबंर से राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं शेखावटी क्षेत्र में कुछ जगहों पर तापमान 4 से 6 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

End of Feed