जयपुर

राजस्थान में मॉनसून की विदाई से पहले झूमकर बरसेंगे बदरा, आज इन जिलों में बारिश के आसार

आज का मौसम राजस्थान, 24 September 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में झालावाड़, डूंगरपुर, बारां, बांसवाड़ा समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था। लेकिन अब फिर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सोमवार को पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वापसी चला गया है। IMD के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाको सें सामान्य से 6 दिन की देरी से मॉनसून की विदाई हुई है। अनूपगढ़, बीकानेर, जोधपुर, भुज और द्वारका से होकर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के विदाई की रेखा गुजरती है।

राजस्थान में पूरे हफ्ते का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बारां समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि आज किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। अगले 4 से 5 दिन बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। IMD के अनुसार 25 से 30 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यमय बारिश हो सकती है। जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में 27 सितंबर को बादल की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में 28 से 30 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

बारिश में घर से बाहर निकलने से बचें

बारिश होने से निचले इलाकों में पानी जलभराव की स्थिति देखने को मिल सकती है। साथ ही नदी और नाले का जलस्तर भी बढ़ सकता है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर रहे और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखे। साथ ही वाहन चालकों से भी सावधानी से ड्राइविंग करने को कहा है। बारिश के मौसम में लोगों से पेड़ों के नीचे रुकने को भी मना किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाह जाए या मौसम के सामान्य होने तक इंतजार कर लें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें