जयपुर

राजस्थान में सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, आज इन जिलों में चलेगी शीतलहर, अगले तीन दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

आज का मौसम राजस्थान, 10 December 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज कई जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। सर्द हवाएं चलने से कई शहरों के तापमान में भी गिरावट आई है।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को दिन के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी आई। बीते दिन जैसलमेर, उदयपुर, जयपुर, कोटार, बीकानेर, गंगानगर, अजमेर, चुरू समेत कई शहरों का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही दर्ज किया गया। सोमवार को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। साथ ही धूप भी कमजोर निकलने से इन हवाओं का जोर रहा। मौसम विभाग ने चार दिन के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोल्ड वेव के चलने से ठिठुरन और बढ़ सकती है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सभी जिलों में शीतलहर का सामान्य असर रहेगा। हालांकि कुछ जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गंगानगर, चुरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, करौली, बारां, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जालोर और जैसलमेर शामिल हैं। 11 दिसंबर को भी इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 12 दिसंबर जैसलमेर, उदयपुर, जालोर, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चुरू, सीकर, करौली, बारां, भीलवाड़ा और अलवर में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट है। बाकी जिलों में भी कोल्ड वेव का सामान्य असर रहेगा। 13 दिसंबर को भी कई जिलों कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

सीकर में रहा सबसे ठंडा दिन

सोमवार को सर्द हवाओं के चलते कई जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को कई अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। इनमें उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, करौली बारा और जालोर शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा दिन सीकर में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 7-8 दिसंबर को उत्तर भारत के हिमाचल एरिया में एक्टिव हुआ था। जिसके चलते कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी दर्ज हुई। अब यह सिस्टम थोड़ा आगे बढ़ गया है। जिसके चलते बर्फीली हवाएं उत्तर से चलनी शुरू हो गई है। इस वजह से राजस्थान समेत कई राज्यों के पश्चिमी हिस्से में दिन में भी सर्दी बढ़ गई है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
माउंट आबू22.44.8
सीकर197
चूरू217.3
संगरिया20.37
जालोर23.96.7
गंगानगर21.78.7
चित्तौड़गढ़23.96
अजमेर21/410.2
जयपुर2210.3
जैसलमेर22.88.2
जोधपुर23.412.1
कोटा22.611.8
बीकानेर228.4
फलोदी22.410.2
बाड़मेर25.612
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article