जयपुर

राजस्थान में फिर जोरदार बारिश का दौर, आज येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में गरज के साथ बरसेंगे मेघ

आज का मौसम राजस्थान, 03 September 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के कई जिलों में आज मेघगर्जन के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में एक बार फिर से बारिश ने जोर पकड़ लिया है। जयपुर, अमजेर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। आज राजस्थान में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर समेत कई जिलों में अगले चार से पांच दिन तक बारिश का यह दौर जारी रह सकता है।

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज चित्तौड़गढ़, उदयपुर बांसवाड़ा, कोटा, भीलवाड़ा, राजसमंद, सिरोही और डूंगरपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, साथ ही कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मंगलवार को जयपुर, दौसा, जोधपुर, पाली, बाडमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सिरोही, अजमेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बारां, बूंदी, प्रतापगढ़ और झालावाड़ में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सोमवार को भी कई जगह हुई भारी बारिश

सोमवार को राजस्थान में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 37.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं प्रदेश की राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में अजमेर, सीकर, नागौर और अलवर में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज हुई। वहीं जयपुर में कुछ जगहों पर अति भारी बारिश हुई। नागौर में 72 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं जयपुर में रविवार शाम से सोमवार तक 120 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हुई।

अब तक 561 मिमी से ज्यादा बारिश हुई

राजस्थान में अब तक 49 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से दो सितंबर तक 561 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि इसी समयावधि में औसत बारिश करीब 376 मिमी होनी चाहिए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article