16 घंटे चला बचाव अभियान, फिर भी न बच सकी मासूम की जान, झालावाड़ में बोरवेल में गिरे बच्चे ने तोड़ा दम

राजस्थान के झालावाड़ में पांच साल का बच्चा रविवार को 32 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। जिसके चार घंटे बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। बाद में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी बचाव अभियान में जुट गई। सोमवार तड़के करीब 4 बजे बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में बोरवेल में गिरे पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा रविवार को बोरवेल में 32 फुट गहराई में गिर गया था। जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने बचाव अभियान शुरू किया। करीब 16 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद सोमवार तड़के बच्चे को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।

child

सांकेतिक फोटो

घटना के चार घंटे बाद शुरू हुआ बचाव कार्य

गंगधर के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) छतरपाल चौधरी ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सोमवार की सुबह करीब चार बजे बच्चे को बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद चिकित्सकीय दल ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि बच्चे के बोरवेल में गिरने की घटना के लगभग एक घंटे बाद ही स्थानीय संसाधनों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी बच्चे की जान बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची थी।

End of Feed