शहर

'इसमें कोई बड़ी बात नहीं...', NEET पेपर लीक पर ये क्या बोल रहे राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

NEET Paper Leak: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का मानना है कि पेपर लीक कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों ने पाया कि गड़बड़ हुआ तो रद्द कर दिया। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

Image

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

NEET Paper Leak: सालों तक दिन-रात बेजोड़ मेहनत करने वाले नीट यूजी के अभ्यर्थी परीक्षा लिखते हैं, लेकिन सिस्टम की खराबी के चलते पेपर लीक हो जाता है और यह कोई पहली दफा नहीं है। इससे पहले भी कई बार अलग-अलग परीक्षाओं के पेपर लीक होते रहे हैं। इसके बावजूद परिस्थितियां सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। ऊपर से राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ऐसा अजीबो-गरीब बयान दिया, जिसने महज अभ्यर्थियों का मनोबल ही नहीं कमजोर किया, बल्कि उनके सपनों पर भी प्रहार किया।

क्या बोल गए मदन दिलावर?

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का मानना है कि पेपर लीक कोई बड़ी बात नहीं है। मीडिया के साथ बातचीत में मदन दिलावर ने कहा, ''जांच एजेंसियों ने पाया कि गड़बड़ हुआ है तो रद्द कर दिया। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है... जहां भी कोई गड़बड़ दिखाई देगा उसे ठीक करने के लिए सरकार काम करेगी।''

22 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक होने के बाद देशभर में आयोजित नीट यूजी 2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया। इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने जी-तोड़ मेहनत करके एक सपना देखा, जिसे पेपर माफियाओं ने कुचलने का काम किया और अब देशभर में NEET Paper Leak को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि, सरकार ने पेपर लीक की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा है, जो लगातार छापेमारी और गिरफ्तारियां कर रही है।

इन हालातों को देखते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर सियासत गर्मा सकती है। इस पेपर लीक मामले में राजस्थान के सीकर से जुड़े कनेक्शन को लेकर मदन दिलावर ने कहा, ''सीकर से आया हो या पश्चिम बंगाल से, जहां-जहां दोषी होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।'' हालांकि, उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जब 23 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अब छात्रों से फीस नहीं ली जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article