जयपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर खाटूश्यामजी पहुंचा आरोपी, गिरफ्तार

Jaipur News: जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने सीकर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी और बड़ी बेटी से मनमुटाव के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर के करधनी इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने उसे सीकर जिले के रींगस से पकड़ा है। पुलिस ने उसकी सूचना देने वाले के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत किरण ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी का पत्नी और बड़ी बेटी से मनमुटाव के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

Jaipur Murder

जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि करधनी इलाके के गोविंद वाटिका स्थित घर से शुक्रवार सुबह गीता झा (40), उनकी बेटियों नंदिनी (22), राधिका (17) और गौरी (14) के शव मिले थे। घटना के बाद से गीता का पति राहुल झा घर से फरार चल रहा था। उसका मोबाइल फोन भी घर पर बंद पाया गया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि राहुल का अपनी पत्नी और बड़ी बेटी नंदिनी से कुछ मुद्दों पर मनमुटाव चल रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे लगता था कि उसकी पत्नी बड़ी बेटी को सही रास्ता नहीं दिखा रही है और इसका बुरा प्रभाव छोटी बेटियों पर भी पड़ रहा है।

End of Feed