शहर

Jabalpur: युवा कांग्रेस के दो नेताओं पर रेप का केस, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार; सियासी गलियारों में मची हलचल

जबलपुर में पिछले दो दिनों में युवा कांग्रेस के दो नेताओं पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। युवक कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष शुभम उर्फ राजा श्रीवास्तव और प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा के खिलाफ अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं।

Image

दोनों आरोपियों की फाइल फोटो

Photo : Times Now Digital

Jabalpur News: जबलपुर में बीते 48 घंटों के भीतर युवा कांग्रेस के दो नेताओं पर दुष्कर्म के आरोप लगने से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि दोनों ही मामलों में युवतियों ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एक नेता को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरा फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पर FIR

पहला मामला युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष शुभम उर्फ राजा श्रीवास्तव से जुड़ा है। राजा श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता और माइनिंग कारोबारी विनोद श्रीवास्तव के पुत्र हैं। एक युवती ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2020 से राजा श्रीवास्तव ने उससे प्रेम प्रसंग के नाम पर कई बार होटलों में शारीरिक संबंध बनाए। राजा श्रीवास्तव की शादी हाल ही में भोपाल निवासी एक सिविल जज से तय हुई है। इस FIR के बाद उनकी शादी टूटने की कगार पर है। वहीं, राजा के पिता विनोद श्रीवास्तव ने मामले में नया मोड़ देते हुए युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है और पुलिस को जवाबी शिकायत सौंपी है।

प्रदेश सचिव गिरफ्तार

अभी राजा श्रीवास्तव का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा के खिलाफ लॉर्डगंज थाने में दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज हो गया। ऋषभ, कांग्रेस नेता द्वारका मिश्रा के बेटे हैं। पीड़ित युवती का आरोप है कि ऋषभ ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऋषभ को हिरासत में लिया और उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जबलपुर की सियासत में उबाल

युवक कांग्रेस के दो पदाधिकारियों पर एक साथ लगे इन आरोपों ने जिले की राजनीति को गरमा दिया है। जहां एक ओर कांग्रेस नेता इन मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यदि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक, पुलिस फरार आरोपी राजा श्रीवास्तव की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार