Jabalpur Fire News: पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां लगातार कर रही हैं मशक्कत

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिचई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़ी और दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। शहर के रिचई औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर को पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 2:15 बजे लगी इस आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री के अंदर से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान को छूते काले धुएं के गुबार को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था, जिससे पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप मच गया।

parle factory fire jabalpur

रिचई औद्योगिक क्षेत्र का मामला

दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और प्रबंधन में हड़कंप मच गया। तुरंत नगर निगम के दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकलकर्मी और राहत दल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। आग इतनी भीषण है कि काले धुएं के कारण आसपास के इलाके में विजिबिलिटी कम हो गई है। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग को फैलने से रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। आग लगने के स्पष्ट कारणों और नुकसान के आकलन का अभी इंतजार किया जा रहा है।

End of Feed