इरफान अंसारी ने सोनिया गांधी को बताया 'भगवान रूपी अवतार', बोले- PM Modi उनसे माफी मांगें

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने सोनिया गांधी को भगवान रूपी अवतार और त्याग की मूर्ति बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा।

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें 'भगवान रूपी अवतार' और 'त्याग की मूर्ति' बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सोनिया गांधी के पैर पकड़कर माफी मांगनी चाहिए। अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को सोनिया गांधी से महिलाओं का सम्मान, परिवार और समाज की इज्जत करना सीखना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो सकती है।

PM Modi and sonia Gandhi PTI Image

इरफान अंसारी ने सोनिया गांधी को बताया भगवान रूपी अवतार

इरफान अंसारी ने सोनिया गांधी के व्यक्तित्व और उनके जीवन में आए संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कई बार उनसे मिलने का मौका मिला है। जब भी वह सोनिया गांधी से मिलते हैं, उन्हें ऐसा महसूस होता है कि वह भगवान रूपी अवतार हैं। उनकी कार्यशैली भी इसी तरह की है। अंसारी ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपने जीवन में इतनी पीड़ा और दुख सहा है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

End of Feed