Delhi News: सतीश गोलचा की जगह अब IPS अनुराग कुमार होंगे दिल्ली पुलिस के नए बॉस, जानें कौन हैं नए पुलिस कमिश्नर

1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग कुमार दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। गृह मंत्रालय (MHA) ने आदेश जारी कर सतीश गोलचा की जगह उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Delhi Police: देश की राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद बड़ी और प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस को नया कप्तान मिल गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर 1994 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। अनुराग कुमार वर्तमान कमिश्नर सतीश गोलचा का स्थान लेंगे। गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को जारी किए गए नियुक्ति पत्र के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद (AGMUT) कैडर के IPS अधिकारी अनुराग कुमार कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे।

ips anurag kumar

आईपीएस अनुराग कुमार

IB में स्पेशल डायरेक्टर थे अनुराग कुमार, सतीश गोलचा को नई जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस के नए मुखिया बनने जा रहे अनुराग कुमार का प्रशासनिक अनुभव बेहद शानदार रहा है। इस नई जिम्मेदारी से ठीक पहले वे इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ कैबिनेट ने गुरुवार को IB से हटाकर उनके मूल कैडर AGMUT में वापस भेजा था, जिसके अगले दिन बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस की कमान सौंपी दी गई है।

End of Feed