जिद्दी सांप! युवक को सात बार डसा, 9वीं बार में यमराज के पास पहुंचाने की दी धमकी; जहरीले सर्प के खौफ में परिवार

इस घटना के बारे में सुनने का बाद यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है कि एक आदमी को सांप ने पूरे नौ पर काटकर जान से मारने की धमकी दी हो। सांप आदमी को अबतक सात बार काट चुका है। आइए जानें पूरी घटना-

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के सौरा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनने का बाद यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है। यहां एक आदमी को सांप ने नौ पर काटकर जान से मारने की धमकी दी है। सांप आदमी को अबतक सात बार काट चुका है। मामला फतेहपुर के सौरा का है। यहां विकास नाम के एक आदमी को अबतक सांप ने सात पार डसा है। इस मामले से पूरे देश में कौतूहल का विषय बन गया है । दुबे के मुताबिक सपने में आकर धमकाने वाला सांप उन्हें अबतक सात बार काट चुका है और अभी दो बार काटना बाकी है।

fatehpur

सांप ने 9 बार काट कर मारने की दी धमकी

7 बार काट चुका है सांप

लेकिन उससे पहले डरा सहमा विकास दुबे अपने परिवार वालों के साथ राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी की शरण में पहुंच गया है। सपने में उन्हें कभी पतले लम्बे रुप में, कभी पांच फनों के रूप में विकास को सांप नजर आता है और कहता है तुझे नौ बार काटूंगा। हैरान करने की बात यह है कि सांप काट भी जाता है। सात बार काटने के बाद विकास दुबे सदमें हैं। परिजन उसकी जान बचाने के लिए उसे राजस्थान के मेंहदीपुर बाला जी ले आए हैं। विकास दुबे के मुताबिक तीसरी बार सपने में आकर सांप ने कहा कि नौ बार काटेंगे। इसके बाद हुआ भी यही सांप उन्हें कहे मुताबिक काट भी चुका है। विकास दुबे को सांप काटता है और परिजन उसे इलाज के लिए ले दौड़ते हैं।

End of Feed