अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा अध्यक्ष का युवाओं को संदेश - योग अपनाएं, नशे को भगाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पंजाब के फगवाड़ा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने युवाओं से योग अपनाने और नशे से दूरी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब से नशे के अभिशाप को जड़ से खत्म करना जरूरी है। नितिन नबीन ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि इस अभिशाप को जड़ से खत्म करना जरूरी है।

Nitin Nabin

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन

भाजपा अध्यक्ष ने LPU में किया योग

पंजाब में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने यह योग कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शामिल हुए नितिन नबीन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब आकर खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सही मायनों में मनाना है तो युवाओं को योग को अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाना होगा और ड्रग्स की समस्या को खत्म करें।

End of Feed