Indore Accident: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक का सड़क पर तांडव, 7 गाड़ियों को रौंदते हुए दुकान में घुसी कार

इंदौर में गुरुवार रात नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में सात7 वाहनों को टक्कर मार दी और एक दुकान में घुस गया। जिससे चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मेडिकल जांच में वह शराब के नशे में पाया गया।

Indore Accident News: इंदौर में गुरुवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने 7 गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसके बाद गाड़ी एक दुकान में जा घुसी। इस दौरान दुकान के बाहर खड़े 4 लोग गाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गए। शोर सुनकार दुकानदार बाहर आ गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कार में तोड़फोड़ की और ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Accident

इंदौर में स्कॉर्पियो ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर

मेडिकल जांच में नशे में पाया गया चालक

यह घटना गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे नगर निगम चौराहा के सामने हुई। घायलों की पहचान सचिन, सौरव, राज वर्मा और अनिकेत के तौर पर हुई है। एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि एक कार चालक ने नगर निगम चौराहा से चिकमगलूर चौराहा के बीच सात गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे चार लोग घायल हो गए। आरोपी चालक की पहचान गजन मालवी निवासी भिवानी नगर सांवेर रोड के रूप में हुई है। उसकी मेडिकल जांच कराने पर वह नशे की हालत में पाया गया।

End of Feed