शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (20 Feb 2026) UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम का रंग, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट; जानें IMD का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश का मौसम (उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 Feb 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक बदलाव लिया है और प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। लखनऊ और आसपास के जिलों में गुरुवार की सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, जबकि पश्चिमी जिलों में बादलों और तेज हवाओं का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के साथ अस्थिर मौसम का सिलसिला जारी रहेगा।

Image

यूपी का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (20 February 2026): यूपी में मौसम ने अचानक बदलाव ले लिया है। गुरुवार की सुबह लखनऊ और इसके आस-पास के जिलों में हल्की धूप नजर आई, जबकि प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि, मंगलवार को धूप तेज रही थी, लेकिन बुधवार को मौसम में बदलाव आया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे गाजियाबाद और नोएडा में सुबह से ही घने बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इसके अलावा पश्चिमी हिस्सों में दिन के समय बादलों के साथ तेज हवाएं भी चलीं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती परिसंचरण बना, जिससे प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हुई।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने बताया कि आज 20 फरवरी को फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा। पूरे सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि 25 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

कैसा रहेगा तापमान का हाल?

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आने वाले सात दिनों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, इसके बाद इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। ऐसे में बदलते मौसम के इस दौर में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

क्या है IMD का पूर्वानुमान?

मौसम विभाग की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आगामी 22 से 24 फरवरी के दौरान मौसम में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, क्षेत्र में बिजली और गरज के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों में उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में भी अगले सात दिनों के दौरान 3-4°C तक की वृद्धि हो सकती है। कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह हल्की ठंड और अस्थिर मौसम की स्थिति बनी रहेगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article