Indore News: पिता और बहन की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गोवा से इंदौर लेकर आ रही पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 09:48 PM IST

इंदौर में अपने बुर्जुग पिता और बड़ी बहन की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे उत्तरी गोवा से गिरफ्तार कर लिया है और इंदौर लेकर आ रही है।

Indore News: इंदौर में ओखली में इस्तेमाल होने वाले मूसल से अपने बुजुर्ग पिता और बड़ी बहन की नृशंस हत्या करने के बाद से फरार 43 वर्षीय आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) तुषार सिंह ने बताया कि संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एक रिहायशी अपार्टमेंट में एक बैंक के सेवानिवृत्त अफसर कमलकिशोर धामंदे (75) और उनकी बेटी रमा (53) के खून में सने शव आठ नवंबर को मिले थे। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त बैंक अफसर का बेटा दोहरे हत्याकांड के बाद से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

accused arrested

पुलिस ने आरोपी को गोवा से अरेस्ट किया (प्रतिकात्मक फोटो)

मानसिक बीमारी का मरीज है आरोपी

एसीपी ने बताया कि आरोपी को उत्तरी गोवा से गिरफ्तार किए जाने के बाद इंदौर लाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सिजोफ्रेनिया (मानसिक बीमारी) का मरीज है और उसे चार बार पुनर्वास केंद्र भी भेजा जा चुका है, हालांकि वह खुद को मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ मानता है और उसने दवाइयां लेनी भी बंद कर दी थीं। एसीपी ने आरोपी से पूछताछ के हवाले से बताया,‘‘वारदात के दिन आरोपी के पिता और बहन ने उसे दवाइयां लेने को कहा जिस बात पर उसने अचानक गुस्से में आकर वजनदार मूसल उठाया और सिर पर लगातार वार करके दोनों की हत्या कर दी।’’

End of Feed