इंदौर-भोपाल मेट्रो में अब स्मार्ट टिकटिंग की तैयारी, DMRC के साथ हुआ समझौता

इंदौर और भोपाल मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दोनों शहरों की मेट्रो सेवाओं में जल्द ही ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को क्यूआर कोड और स्मार्ट कार्ड के जरिए डिजिटल टिकट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच समझौता किया गया है।

Indore Bhopal Metro: इंदौर और भोपाल मेट्रो परियोजना में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दोनों शहरों की मेट्रो सेवाओं के लिए ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) के बीच दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद मेट्रो टिकटिंग पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल हो जाएगी।

bhopal metro news

भोपाल मेट्रो में दिल्ली मेट्रो सी हो जाएगी टिकट की व्यवस्था (फाइल फोटो | ANI)

मैन्युअल टिकट से मिलेगी राहत

वर्तमान में इंदौर और भोपाल के मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को हाथ से जारी किए जाने वाले टिकट दिए जा रहे हैं, जिससे काउंटर पर भीड़ और देरी की समस्या बनी रहती है। प्रस्तावित AFC सिस्टम के लागू होने से यात्रियों को क्यूआर कोड और स्मार्ट कार्ड के जरिए सीधे प्रवेश की सुविधा मिलेगी, जिससे टिकट लेने में लगने वाला समय बचेगा।

End of Feed