बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में हुआ कुछ ऐसा कि हलक में आ गई यात्रियों की जान; कराई गई इमरजेंसी लैंडिग

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार शाम एक इंडिगो विमान को आपात स्थित‍ि में सुरक्षित रूप से उतारना पड़ा। यह फ्लाइट गोरखपुर से बेंगलुरु जा रही थी और उड़ान के दौरान एक पक्षी इससे टकरा गया। सभी 216 यात्री सुरक्षित रहे और उन्हें सोमवार को उनके गंतव्य तक भेजा गया।

Varanasi Airport Emergency Landing: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार शाम एक इंडिगो विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। यह विमान गोरखपुर से बेंगलुरु की उड़ान भर रहा था। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

Indigo Flight Bumped by Bird, Safe Emergency Landing at Varanasi Airport

इंडिगो फ्लाइट से टकराया पक्षी, वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के अनुसार, विमान के आगे के हिस्से को एक पक्षी से टकराने के कारण नुकसान हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत हवाईअड्डे के हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित तरीके से वाराणसी हवाईअड्डे पर उतारा।

End of Feed