'प्लेन में बम है': धमकी भरा कागज मिलने से मचा हड़कंप, इंडिगो के विमान की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

विमान में बम होने का दावा करते हुए एक कागज पर लिखा हुआ नोट मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बताया गया कि विमान हैदराबाद से वाराणसी के लिए आ रहा था और इसमें 200 से अधिक यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पायलट ने एहतियातन विमान की इमरजेंसी लैंडिंग बाबतपुर एयरपोर्ट पर कराई।

हैदराबाद से वाराणसी आ रहा इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान रविवार को बम की सूचना मिलने के बाद आपात स्थिति में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतारा गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंडिगो​ के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।

इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।

फूलपुर-बाबतपुर पुलिस ने दी जानकारी

फूलपुर-बाबतपुर पुलिस के अनुसार, विमान में बम होने का दावा करते हुए एक कागज पर लिखा हुआ नोट मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बताया गया कि विमान हैदराबाद से वाराणसी के लिए आ रहा था और इसमें 200 से अधिक यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पायलट ने एहतियातन विमान की इमरजेंसी लैंडिंग बाबतपुर एयरपोर्ट पर कराई। विमान के उतरते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया।

End of Feed