होली पर घर गए हैं तो वापसी के लिए शनिवार-रविवार को मिलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

रंगों के त्योहार होली के बाद घर लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने प्रयागराज से दिल्ली रूट पर पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। रिजर्वेशन न मिलने से परेशान यात्रियों को इन ट्रेनों से काफी हद तक राहत मिलेगी। 5 से 9 मार्च के बीच अलग-अलग तारीखों में चलने वाली ये ट्रेनें फतेहपुर, इटावा और अलीगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी।

होली का त्योहार बीत चुका है। होली से पहले जिस तरह से घर जाने के लिए ट्रेनों में मारा-मारी थी, वैसी ही मारा-मारी अब वापसी की ट्रेनों में है। होली के लिए भारतीय रेलवे के कई स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं, जो होली से पहले यात्रियों को उनके घर लेकर गई थीं। वहीं ट्रेनें अब यात्रियों को वापस ला रही हैं। अगर आप भी इस वीकेंड दिल्ली की ट्रेन ढूंढ़ रहे हैं तो हम आपके लिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो होली के बाद आपको दिल्ली पहुंचने में मदद करेंगी।

Railway Station

प्रयागराज से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

यात्रियों की भारी भीड़ के कारण दिल्ली प्रयागराज-दिल्ली रूट पर रिजर्व टिकट न मिलने से यात्री परेशान हैं। इस परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन पांच ट्रेनों की शुरुआत कल यानी गुरुवार 5 मार्च से हुई है। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से राहत मिली है। पहली स्पेशल ट्रेन का समय तो पहले ही निकल चुका है।

End of Feed