शहर

गर्मी शुरू होते ही हीट वेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

मार्च का महीना आते ही राजस्थान में गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है और मौसम विभाग ने अगले दो हफ्तों में लू की चेतावनी दी है। पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा चुका है। साफ आसमान और अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Image

राजस्थान में हीट वेव का अलर्ट

अभी कुछ दिन पहले तक ठंड से पूरा उत्तर और पश्चिम भारत कांप रहा था और अब मौसम ने जबरदस्त करवट बदल ली है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। फरवरी महीने के अंतिम दिनों से ही उत्तर भारत और पश्चिमी भारत के कई इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी थी। कई जगह तो पंखे के बिना काम नहीं चल रहा है। मौसम ने ऐसी जबरदस्त करवट ली है कि राजस्थान में अगले दो हफ्ते में लू चलने यानी हीट वेव का अलर्ट है।

खासतौर पर राजस्थान का पश्चिमी हिस्से में थार रेगिस्तान है। पूरे राजस्थान में इन दिनों लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि कल यानी गुरुवार 5 मार्च को राज्य के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा ही दर्ज किया गया। अलवर, कोटा, भीलवाड़ा और पिलानी सहित कई अन्य शहरों में भी दिन के तापमान में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

आसमान साफ, बारिश के आसार नहीं

जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के लिए अगले दो सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस पूर्वानुमानन के अनुसार राज्य में तापमान बढ़ने से तेज गर्मी महसूस होगी और मौसम केंद्र ने कुछ इलाकों में लू चलने का भी अनुमान जताया है। यही नहीं अगले एक हफ्ते तक आसमान में बादल का नामो-निशान नहीं दिखेगा, बारिश के कोई आसार नहीं हैं, मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है।

गुरुवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा। रजवाड़ों की इस धरती पर सुबह से ही तेज धूप का राज रहा और दिनभर लोग गर्मी से आकुल होते रहे। बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, चुरू, श्रीगंगानगर, फलोदी, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, पिलानी और कोटा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ।

इन शहरों में कम रहा न्यूनतम तापमान

उधर कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खासतौर पर जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, हनुमानगढ़, जालौर और जयपुर जैसे स्थानों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री या इससे ज्यादा ही दर्ज हुआ। हालांकि, अलवर, भीलवाड़ा, करौली, बारां और सिहोरी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

5 मार्च को राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
अजमेर35.218
अलवर33.512.5
जयपुर35.820.2
पिलानी37.917.1
कोटा36.319.4
चित्तौड़गढ़37.415.2
उदयपुर36.115.9
बाड़मेर38.419.6
जैसलमेर37.618.7
जोधपुर3720.9
बीकानेर37.420.4
चूरू36.916.6
गंगानगर36.319.5
जालौर35.920.8
झुंझुनूं35.517.3

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर का कहना है कि अगले एक हफ्ते में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आसमान साफ रहने की वजह से दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ेगा। दिन के समय पश्चिमी राजस्थान के जिलों में हल्की गर्म हवा चलने की संभावना जतायी गई है। अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन के चलते दिन का अधिकतम तापमान 4-8 डिग्री तक सामान्य से अधिक रह सकता है। रविवार 8 से 10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article