गर्मी की छुट्टी में जाना है घर, तो समर स्पेशल ट्रेन में करा लें टिकट; देखें रूट और टाइमिंग

रेलवे ने कई रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनों (Summer Special Train) का संचालन करने का फैसला किया है। इससे गर्मियों की छुट्टी में घर जाने में आसानी होगी और टिकट भी मिल सकेंगे। जानिए रूट्स और टाइमिंग।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन।
  • दानापुर से बीकानेर के बीच समर स्पेशल ट्रेन।
  • बेंगलुरू और जोधपुर के बीच भी चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Summer Special Train: अगर आपको गर्मियों की छुट्टी में घर जाना है और ट्रेन में टिकट नहीं मिल पा रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। रेलवे (Indian Railway) ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों (Summer Special Train) का संचालन करने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को घर जाने में आसानी होगी और कंफर्म टिकट्स भी मिल सकेंगे।

Train

फाइल फोटो।

किन रूट्स पर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन?

उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें राजस्थान, यूपी, बिहार और असम के लिए चलेंगी। बता दें कि पहली बार समर स्पेशल ट्रेन चलेंगी। यह श्रीगंगानगर से गुवाहाटी के बीच चलेगी। समर स्पेशल ट्रेन श्रीगंगानगर से जयपुर होते हुए अयोध्या तक जाएगी। इसके अलावा इस ट्रेन का इसी रूट पर वापसी भी होगी।

End of Feed