जम्मू-कश्मीर में सर्दियों में घुसपैठ की बड़ी साजिश का अलर्ट, PoK में सैकड़ों आतंकी सक्रिय, सेना हाई अलर्ट पर

खुफिया इनपुट के मुताबिक, PoK में सैकड़ों आतंकी लॉन्चपैड पर मौजूद हैं और सर्दियों में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों की गतिविधियों पर नजर है।

जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के मौसम में एक बड़ी घुसपैठ की साजिश का खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में लॉन्चपैड पर सैकड़ों आतंकी मौजूद हैं। आशंका है कि पाकिस्तान बर्फबारी के मौसम में भी जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश कर सकता है। इस गंभीर खतरे को देखते हुए भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। साथ ही नियंत्रण रेखा (LoC) पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

indian army (3)

जम्मू-कश्मीर में सर्दियों में घुसपैठ की आशंका, भारतीय सेना हाई अलर्ट पर (File Photo)

छोटे समूहों में बांटे गए आतंकी

खुफिया जानकारी के अनुसार, आतंकियों को सुरक्षा बलों की नजर से बचाने के लिए तीन से चार लोगों के छोटे-छोटे समूहों में बांटा गया है। इनमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकियों के शामिल होने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने इन आतंकियों को ऊंचाई वाले और बर्फीले इलाकों में आसानी से ऑपरेशन चलाने के लिए विशेष उपकरण मुहैया कराए हैं। आशंका है कि आतंकी दिसंबर में भी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं, जबकि भारी बर्फबारी के कारण इस दौरान रास्तों से आवाजाही मुश्किल हो जाती है।

End of Feed