हरियाणा के बाद पश्चिम बंगाल में IAF का AN-32 विमान क्रैश; ऐसे बचे क्रू मेंबर्स

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश हो गया। हालांकि, क्रू मेंबर्स बाल-बाल बच गए। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है। भारतीय वायुसेना दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

कोलकाता: इंडियन एयरफोर्स के लिए शुक्रवार का दिन काफी खराब रहा है। दिनभर के अंदर दो राज्यों में अलग-अलग घटनाओं ने लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गए। पहली घटना हरियाणा में हुई, जहां भारतीय वायुसेना (IAF) का एक जगुआर लड़ाकू विमान पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र के बलदावाला गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूत्रों के मुताबिक यह विमान अंबाला एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए रवाना हुआ था, तभी यह दुर्घटना हुई। इसमें पायलट सुरक्षित बच गए। दूसरी घटना पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में हुई, जबां AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि AN-32 का चालक दल सुरक्षित है। हालांकि, हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है। भारतीय वायुसेना दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

AN-32 aircraft crashed in Bagdogra

पश्चिम बंगाल IAF का AN-32 विमान क्रैश

अंबाला में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं, भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने 'एक्स' पर बताया कि भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान आज हरियाणा के पंचकूला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट विमान से बाहर निकल गया। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि, पायलट दल सुरक्षित हैं। पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने से पहले उसे जमीन पर किसी भी आवासीय क्षेत्र से दूर ले गया। वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।

End of Feed