Monsoon: फिर बिगड़ी मानसून की चाल, देशभर में बारिश की 18 फीसद हुई कमी; जानें IMD का नया अनुमान

Monsoon Update 2026: देशभर में मानसून पहुंचने के बावजूद कई राज्यों में बारिश सामान्य से कम है। जून की भारी कमी के बाद जुलाई की शुरुआत में सुधार हुआ, लेकिन अब भी देश में 18% रेन डेफिसिट दर्ज किया गया है।

Monsoon Update: भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भले ही पूरे देश को कवर कर लिया है, लेकिन इसकी रफ्तार और डिस्ट्रिब्यूशन बेहद असमान रहा है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बारिश की कमी एक बार फिर बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस मानसून सीजन में जून महीने की शुरुआत देशभर में लगभग 40 फीसदी बरसात की कमी के साथ हुई थी, जिससे कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात बन गए थे।

monsoon deficit

18 फीसद कम हुई बारिश

वहीं जुलाई की शुरुआत में एक सप्ताह तक हुई तेज बारिश के कारण स्थिति में काफी सुधार देखा गया और 9 जुलाई तक यह आंकड़ा घटकर 14 फीसद पर आ गया था। हालांकि, जुलाई के मध्य में आते ही मानसूनी हवाएं फिर से कमजोर पड़ गईं, जिससे आंकड़े फिर बिगड़ गए हैं।

End of Feed