भारत में कहां बनेंगे Rafale Jet ! जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की हवा निकाल दी थी

भारतीय वायुसेना के लिए प्रस्तावित 114 राफेल फाइटर जेट सौदे में लगभग 80 फीसद विमान भारत में बनाए जाने की योजना पर विचार हो रहा है। भारत-फ्रांस बातचीत में अधिकतम लोकलाइजेशन और MRO सुविधा पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में अगर भारत में Rafale बनाए जाते हैं तो जानिए, वह कौन सा शहर होगा, जहां इनका निर्माण होगा।

राफेल भारतीय वायु सेना की शान हैं। राफेल ने पिछले साल Operation Sindoor के दौरान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था। भारत के राफेल से पाकिस्तान ही नहीं चीन भी कांपता है। अब राफेल को लेकर एक बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए प्रस्तावित 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर अहम संकेत मिला है। खबरों के मुताबिक प्रस्तावित समझौते के तहत लगभग 80 फीसद राफेल फाइटर जेट भारत में ही निर्मित किए जाने की योजना है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

Rafale

राफेल जेट

भारत में बनेंगे राफेल

राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के लिए काफी अहम और मुख्य हथियार है। राफेल के कुछ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को फ्रांस से भारत ट्रांसफर किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। इससे देश के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलने के साथ ही बड़ी मात्रा में रोजगार भी पैदा होंगे और रक्षा निर्यात बढ़ने की भी उम्मीद की जा सकती है।

End of Feed