देश का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर इंदौर प्राणी संग्रहालय में शुरू, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 14-डी सिनेमा थिएटर और वर्चुअल जंगल सफारी का लोकार्पण किया है। यहां तकनीक के जरिए जंगल और वन्यजीवों का अनोखा अनुभव मिलेगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने इंदौर प्राणी संग्रहालय में पीपीपी मॉडल पर करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से विकसित 14-डी सिनेमा थियेटर और वर्चुअल जंगल सफारी का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदौर नवाचार और विकास के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा, “इंदौर जो भी करता है, सबसे अच्छा करता है।

mohan yadav dd

मोहन यादव ने किया 4-डी सिनेमा थिएटर और वर्चुअल जंगल सफारी का लोकार्पण।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्चुअल जंगल सफारी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इससे लोगों को जंगल और वन्यजीवों का आभासी अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से नगर निगम को आमदनी भी प्राप्त होगी।

End of Feed