दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली के दौरान दिल्ली पुलिस के वाहन पर स्प्रे पेंट से नारा लिखने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, बताया जा रहा है कि रैली के दौरान हुई इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली के दौरान हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पुलिस वाहन पर नारा किसने लिखा था।
सांकेतिक तस्वीर (AI Generated Image)
पुलिस वाहन पर स्प्रे पेंट से लिखा गया नारा
मिली जानकारी के मुताबिक, INDIA गठबंधन की रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान एक पुलिस वाहन पर स्प्रे पेंट से नारा लिखा गया। इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस (Delhi Police) ने मामले को गंभीरता से लिया। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि नारा लिखने वाला व्यक्ति कौन था और उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कमला मार्केट थाने में दर्ज हुई FIR
अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम (Prevention of Defacement of Property Act) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस कानून के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या उसे खराब करने जैसी गतिविधियों पर कार्रवाई की जाती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में कौन-कौन शामिल था।
सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर घटना से जुड़े कई वीडियो (Video) सामने आए हैं। इन वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कौन है और उसने किस तरह पुलिस वाहन तक पहुंचकर उस पर नारा लिखा। फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
