स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा का पहरा सख्त, कई इलाकों में 16 अगस्त तक पतंगबाजी और हवाई वस्तुओं पर पूरी तरह रोक

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। डीसीपी ने कार्यक्रम स्थलों और सार्वजनिक सभाओं के आसपास पतंग या किसी भी तरह की हवाई वस्तु उड़ाने पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 16 अगस्त तक लागू रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। समारोह के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना या सुरक्षा संबंधी चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष प्रतिबंध लागू किए हैं। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के आयोजन स्थलों और सार्वजनिक सभाओं के आसपास पतंग उड़ाने समेत विभिन्न प्रकार की हवाई वस्तुओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

Independence Day 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी (प्रतीकात्मक फोटो)

सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बड़े सार्वजनिक आयोजनों के दौरान आसमान में उड़ने वाली वस्तुओं से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। पतंग या अन्य हवाई वस्तुओं के कारण वीआईपी, कार्यक्रम में शामिल लोगों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए परेशानी पैदा हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाया गया है।

End of Feed