मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर बड़ा एक्शन, इनकम टैक्स की रेड; बसपा अध्यक्ष ने क्या कहा?

बलिया जिले के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खनवर गांव स्थित निवास पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। इस पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि आजतक उमाशंकर के बारे में किसी भी प्रकार की अवैध तरीके़ से सम्पत्ति अर्जित करने या अन्य कोई भी ग़लत कार्य करने की शिकायत नहीं आई है।

लखनऊ : आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक उमा शंकर सिंह के लखनऊ और बलिया स्थित आवासों पर बुधवार को छापेमारी की। एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि, बुधवार दोपहर तक छापेमारी के कारणों या उसके परिणाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह जबसे बसपा में आये हैं उन्होंने पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से अपनी ज़िम्मेवारी निभाई है। अपनी पार्टी के इकलौते विधायक के बारे में मायावती ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया,’’बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह जबसे पार्टी में आये हैं उन्होंने पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से अपनी ज़िम्मेवारी निभाई है । आजतक इनके क्षेत्र से इनके बारे में किसी भी प्रकार की अवैध तरीके़ से सम्पत्ति अर्जित करने या अन्य कोई भी ग़लत कार्य करने की शिकायत नहीं आई है।

Income Tax raids in Uma Shankar Singh House

बसपा विधायक उमा शंकर सिंह के परिसरों पर आयकर छापा

बसपा नेता ने कहा कि हालांकि पिछले लगभग दो वर्षों से वह काफी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में आयकर विभाग को अगर इनके सम्बन्ध में कोई शिकायत मिली थी तो वह इनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इनके ठीक हो जाने के उपरान्त इनसे पूछताछ कर सकता था। बसपा नेता ने कहा ,’’ हम कोई इस विभाग के कार्य में दख़ल नहीं दे रहे हैं, लेकिन आज जिस तरह से इन पर अति-गंभीर बीमारी के दौरान कार्रवाई की गयी है वह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है और मानवता के ख़िलाफ है।

End of Feed