छत्तीसगढ़ में रेत खनन विवाद बना खूनी संघर्ष, SUV में लगाई आग; तीन लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े विवाद में 3 लोगों की हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ितों की एसयूवी को आग लगा दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में कथित अवैध रेत खनन से जुड़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि रेत खनन से जुड़े लोगों ने एक एसयूवी में आग लगा दी। जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

Chhattisgarh crime

छत्तीसगढ़ के कोरिया में ट्रिपल मर्डर

यह घटना सोमवार देर रात सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह, वीरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसने सोमवार रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मनोज त्रिपाठी और उसके साथियों ने पीड़ित पक्ष का रास्ता रोककर उनकी एसयूवी में आग लगा दी। जिससे भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्होंने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

End of Feed