Roorkee News: IIT रुड़की में गाजियाबाद के 20 वर्षीय छात्र की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Roorkee News: IIT रुड़की के गोविंद भवन में 20 साल के एक छात्र आयुष राजोरिया का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गाजियाबाद निवासी छात्र की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Roorkee News: उत्तराखंड के रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Roorkee) में 20 साल के छात्र की मौत का मामला सामने आया है। गाजियाबाद निवासी छात्र आयुष राजोरिया का शव संस्थान के गोविंद भवन स्थित उसके कमरे में मिला। गुरुवार देर रात कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्र ने आत्महत्या की है। हालांकि, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IIT Roorkee suicide

IIT रुड़की में गाजियाबाद के छात्र का शव लटका मिला

गोविंद भवन में मिला छात्र का शव

जानकारी के मुताबिक, आयुष राजोरिया IIT रुड़की के BS-MS प्रोग्राम में दूसरे वर्ष का छात्र था। वह गणित एवं कंप्यूटिंग विषय की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को रोजाना की तरह वह अपने कमरे में गया था। देर रात करीब एक बजे पुलिस को छात्र की मौत की सूचना दी गई।

End of Feed