मेरठ हत्याकांड से डरा पति, बीवी का प्रेमी से कराया विवाह; 2 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क...

उत्तर प्रदेश के मेरठ हत्याकांड के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित संत कबीर नगर के एक शख्स ने अपनी पत्नी का प्रेमी से विवाह करा दिया। दरअसल, हाल ही में मेरठ में मुस्कान नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी और उसका शव एक ड्रम में छिपा दिया था।

संत कबीर नगर : मेरठ में हाल ही में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की घटना सामने आने के बाद यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी सुरक्षा की चिंता के कारण पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करा दिया। ढंघटा पुलिस थाना अंतर्गत कतर मिश्रा गांव के निवासी बबलू ने सोमवार को अपनी पत्नी राधिका का विवाह उसके प्रेमी विशाल कुमार से करा दिया। दूसरे राज्य में मजदूरी करने वाले बबलू का विवाह गोरखपुर की राधिका से 2017 में हुआ था और दंपति के दो बच्चे हैं।

husband wife married to lover

राधिका-प्रेमी विशाल कुमार

समझौता पत्र तैयार कराया विवाह

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राधिका का अपने गांव के रहने वाले विशाल से पिछले डेढ़ साल से संबंध है। जब बबलू को इस बारे में पता चला तो उसने राधिका से विशाल से संबंध तोड़ने को कहा, लेकिन राधिका ने मना कर दिया। इस स्थिति को देखते हुए बबलू ने दोनों का विवाह कराने का निर्णय किया और सोमवार को वह राधिका और विशाल को ढंघटा तहसील ले गया, जहां एक समझौता पत्र तैयार किया गया। इसके बाद दोनों का ग्रामीणों की उपस्थिति में शिव मंदिर में विवाह करा दिया गया।

End of Feed