Budaun Crime News: शराब पीने से रोकने पर नाराज हुआ पति, पत्नी को किया आग के हवाले

बदायूं में महिला ने अपने पति को शराब पीने से मना किया, तो शराबी पति ने उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Budaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बदायूं ने एक शख्स ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, क्योंकि उसकी पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति फरार है, जिसे पकड़ने की कोशिश जारी है।

wife killed

बदायूं में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया। (सांकेतिक फोटो)

पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति का नाम मुनीश सक्सेना है और वह हमेशा शराब पीता रहता था। वह गुरुवार रात को नशे की हालत में घर पहुंचा और इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में महिला (40) की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed