West Bengal: दक्षिण 24 परगना के एक घर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, 4 बच्चों समेत 7 की मौत

West Bengal Explosion: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा में एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से बड़ा धमाका हो गया। इस दौरान घर में रखे पटाखे के कारण यह विस्फोट और तेज हो गया। जिसमें 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

West Bengal Explosion in House: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से बड़ा धमाका हो गया। जिसके बाद घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना में पूराघर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

पटाखों के कारण तेज हुआ धमाका

शुरुआती जानकारी के अनुसार यह धमाका सुंदरबन के ढोलाघाट इलाके में बनिक परिवार के घर में रात के करीब 9 बजे हुआ। जिसमें कुल 11 लोग रहते थे। कई सालों से यह परिवार पटाखा बनाने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह धमाका सिलेंडर में विस्फोट के बाद हुआ और पटाखों की वजह से और यह और तेज हो गया। यह धमाका इतना जोरदार था कि पूरा घर ही ढह गया। इस घटना के पास आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

End of Feed