शहर

चिराग पासवान की बड़ी मां के साथ बदसलूकी, कमरों में लगाया ताला, पशुपति पारस पर लगा आरोप

स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया कि पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकालने का आरोप लगाया है।

Image

चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी

Photo : ANI

Ram Vilas Paswan's Wife News: भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के बीच सियासी लड़ाई चर्चा में रही है। इस बीच अब पारिवारिक संपत्ति विवाद सामने आया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मां यानी स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके कमरों में ताला लगा दिया गया। उन्होंने रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। खगड़िया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित घर में ताला लगाने का मामला केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पास भी पहुंच गया है।

इधर, चिराग पासवान ने पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान और भांजे सह छात्र लोजपा रामविलास बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल को शहरबन्नी भेजा है। इस मामले में हालांकि कोई प्राथमिकी किसी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।

रामविलास पासवान की दो शादियां

रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी राजकुमारी देवी से हुई थी जबकि उन्होंने दूसरी शादी रीना शर्मा से की थी। बताया गया कि शहरबन्नी के आवास के कुछ कमरों में पशुपति कुमार पारस के परिजनों ने मालिकाना हक जताते हुए ताला लगा दिया। इस मामले के बाद राजकुमारी देवी आहत हैं। राजकुमारी कहती हैं कि इन लोगों ने पहले ही सभी खेत ले लिए हैं। हम एक शब्द नहीं बोले हैं। अब हम बंटवारा चाहते हैं। मेरा जितना है, वह दे दें।

संजय पासवान की निंदा

इधर, प्रधान महासचिव संजय पासवान ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय पारस अपने भाई रामविलास पासवान को भगवान कहते हैं और भाभी मां को घर से बेघर करवा दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे बिहार जोड़ने की बात करते हैं, जब आप अपनी भाभी के ही नहीं हुए, तो वे दूसरे को क्या एकजुट करेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article