शहर

West Bengal: दक्षिण 24 परगना के एक घर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, 4 बच्चों समेत 7 की मौत

West Bengal Explosion: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा में एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से बड़ा धमाका हो गया। इस दौरान घर में रखे पटाखे के कारण यह विस्फोट और तेज हो गया। जिसमें 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

West Bengal Explosion in House: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से बड़ा धमाका हो गया। जिसके बाद घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना में पूराघर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

पटाखों के कारण तेज हुआ धमाका

शुरुआती जानकारी के अनुसार यह धमाका सुंदरबन के ढोलाघाट इलाके में बनिक परिवार के घर में रात के करीब 9 बजे हुआ। जिसमें कुल 11 लोग रहते थे। कई सालों से यह परिवार पटाखा बनाने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह धमाका सिलेंडर में विस्फोट के बाद हुआ और पटाखों की वजह से और यह और तेज हो गया। यह धमाका इतना जोरदार था कि पूरा घर ही ढह गया। इस घटना के पास आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटनास्थल पर राहत कार्य जारी

इस धमाके में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें 2 महिलाएं और 4 बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका है। घर में रहने वाले चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article